Home छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त जारी…

महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त जारी…

54

छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त जारी कर दी है। इस बार करीब 68.48 लाख महिलाओं के खातों में 641 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की गई

योजना के तहत हर महीने मिलने वाली सहायता राशि महिलाओं के लिए नियमित आय का स्रोत बनती जा रही है। सरकार द्वारा मार्च 2024 में शुरू की गई इस योजना के माध्यम से अब तक कुल 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि लाभार्थियों को दी जा चुकी है।

इस बार भी राशि जारी होते ही महिलाओं के मोबाइल पर मैसेज पहुंचते ही खुशी का माहौल देखने को मिला। खास बात यह है कि दूरस्थ क्षेत्रों की हजारों महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिल रहा है

30 जून तक कराएं ई-केवाईसी
जब महतारी वंदन योजना की किस्त जारी होने पर जब महिलाओं के अकाउंट में पैसे पहुंचते हैं, तो उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS आता है। वहीं, अगर आपके पास पैसे आने का मैसेज नहीं आया है तो आप इसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए कुछ स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

सबसे पहले महतारी वंदन योजना के आधिकारिक पोर्टल https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जाएं।
इसमें आपको ‘आवेदन एवं भुगतान स्थिति’ के टैब पर क्लिक करना होगा।
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालकर अपने अकाउंट की जानकारी चेक कर सकते हैं।
इसके अलावा लाभार्थी महतारी वंदन योजना मोबाइल ऐप पर भी जाकर राशि चेक कर सकते हैं ।