Home Uncategorized अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर पहुंची भीड़,पुलिस ने किया लाठीचार्ज….

अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर पहुंची भीड़,पुलिस ने किया लाठीचार्ज….

73

आज साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लु अर्जुन आज, 8 अप्रैल को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं, और इस खास मौके पर उनके घर के बाहर फैंस का भारी जमावड़ा देखने को मिला. हर साल की तरह इस बार भी उनके चाहने वाले बड़ी संख्या में उनके घर के बाहर पहुंचे, ताकि अपने पसंदीदा एक्टर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे सकें.

बर्थडे पर घर के बाहर जुटे फैंस
फैंस की इस जबरदस्त दीवानगी को देखकर अल्लू अर्जुन खुद को रोक नहीं पाए और बाहर आकर उन्होंने सभी का दिल से धन्यवाद किया. उन्होंने हाथ हिलाकर और मुस्कुराते हुए अपने फैंस को ग्रीट किया, जिससे वहां मौजूद हर शख्स बेहद उत्साहित नजर आया. इस दौरान फैंस ‘हैप्पी बर्थडे अल्लू अर्जुन’ के नारे लगाते हुए दिखाई दिए और माहौल पूरी तरह जश्न में बदल गया. इस सेलिब्रेशन के वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे

https://www.instagram.com/reel/DW29M-2E5r9/?igsh=Y3diNXg5dzFncDlh

अल्लू अर्जुन हमेशा से अपने फैंस के साथ खास रिश्ता बनाए रखने के लिए जाने जाते हैं. वह अक्सर अपने फैंस से मिलने और उनका आभार व्यक्त करने का कोई मौका नहीं छोड़ते. यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है.

सोशल मीडिया पर भी उनके जन्मदिन की धूम देखने को मिल रही है. ट्विटर, इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर फैंस और सेलेब्रिटीज उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं. हर तरफ उनके नाम का ट्रेंड चल रहा है और लोग उनकी फिल्मों के सीन और डायलॉग शेयर कर रहे हैं.