Home दुर्ग-भिलाई भिलाई स्टील प्लांट में बढ़ा हादसा

भिलाई स्टील प्लांट में बढ़ा हादसा

भिलाई स्टील प्लांट पीबीएस-2 में आज अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग टर्बाइन सेक्शन में हुए ब्लास्ट के बाद आग तेजी से फैल गई जिससे चारों ओर धुएं का गुबार छा गया. घटना के वक्त वहां मौजूद कर्मचारियों ने पीछे के रास्ते से भागकर अपनी जान बचाई. सूचना मिलते ही आधा दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और संयंत्र प्रबंधन के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई

कैसे हुआ हादसा?
भिलाई शहर में स्थित बीएसपी की स्टीम टर्बो जेनरेटर-चार टर्बाइन यूनिट में सुबह करीब 10 बजे आग लग गई। अचानक आग लगने से टर्बाइन हॉल में चारों ओर भारी धुआं फैल गया। सूचना मिलते ही प्लांट के दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई की। आग बुझाने के लिए तीन दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और आग पर तुरंत काबू पा लिया गया

7 कर्मचारियों के घायल होने की जानकारी
जानकारी के अनुसार घटना में 7 बीएसपी कर्मी घायल हो गए हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दो बीएसपी कर्मचारी और तीन ठेका श्रमिक हल्की चोट आई है। वहीं, एक कर्मचारी के पैर में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी घायलों की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

पीछे के रास्ते से निकले कर्मचारी
भिलाई स्टील प्लांट में धमाके के समय अंदर मौजूद कर्मचारियों को बचाने के लिए पीछे के रास्ते से निकाला गया। वहीं, दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश करने लगी। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की 6 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं थीं।

Exit mobile version