Home नगर निगम रिसाली नगर निगम में 223 करोड़ का बजट पेश,हुआ हंगामा

रिसाली नगर निगम में 223 करोड़ का बजट पेश,हुआ हंगामा

रिसाली नगर निगम में महापौर शशि सिन्हा ने वित्तीय वर्ष 2026 टू 27 के लिए अपना अंतिम बजट पेश किया. इस बजट का कुल आकार 223 करोड़ 51 लाख रखा गया है, जिसमें अनुमानित व्यय 223 करोड़ 38 लाख 92 हजार है. इस प्रकार निगम ने 12 लाख 8 हजार रुपए के लाभ का बजट प्रस्तुत किया है.

रिसाली नगर निगम का बजट पेश होते ही सदन में शिक्षा उपकर को लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिला. महापौर शशि सिन्हा ने स्पष्ट कहा कि नगर निगम क्षेत्र में शासकीय स्कूलों की अनुपस्थिति के बावजूद शिक्षा उपकर लिया जाना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने इसे गलत बताते हुए कहा कि इस मामले में उचित कार्रवाई कराई जाएगी. बजट में शहर के विकास के लिए कुछ प्रमुख घोषणाएं भी की गई हैं.

महापौर ने गिनायी उपलब्धियाँ

महापौर ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए 182 निर्माण कार्यों के लिए 13 करोड़ 36 लाख की स्वीकृति, 15वें वित्त आयोग से 21 करोड़ 47 लाख के विकास कार्य, और नगरोत्थान योजना से 17 करोड़ 23 लाख के प्रोजेक्ट्स का जिक्र किय।”

Exit mobile version