शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी मिली है. अविमुक्तेश्वरानंद के अधिकृत मोबाइल नंबर पर जान से मारने की धमकी दी गई है. धमकी देने वाले ने फोन पर धमकी के साथ-साथ गालियां भी दीं. आरोपित ने फोन पर कहा कि उससे कहो कि जैसे अतीक मारा गया, वैसे ही वो मारा जाएगा और फिर खेल खत्म. टेक्स्ट मैसेज और ऑडियो मैसेज के जरिए अविमुक्तेश्वरानंद को धमकी दी गई है. शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी संजय पांडेय ने जानकारी दी है.

25 मार्च को मिली थी अविमुक्तेश्वरानंद को जमानत
बता दें कि हाल ही में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने यौन शोषण के मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी को अग्रिम जमानत दी थी. न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा ने अविमुक्तेश्वरानंद और मुकुंदानंद की जमानत याचिका पर यह फैसला सुनाया था. हालांकि अदालत ने शिकायतकर्ता और याचिकाकर्ताओं दोनों को इस संबंध में मीडिया के समक्ष कोई बयान नहीं देने का निर्देश दिया.








