Home खेल / मनोरजन IPL 2026 का पहला मैच रद्द

IPL 2026 का पहला मैच रद्द

48

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच का IPL मैच बारिश के कारण बेनजीता रहा है। मौजूदा सीजन में पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ा है। कोलकाता में सोमवार शाम से रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होम टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया। टीम ने 3.4 ओवर में दो विकेट पर 25 रन बनाए थे, तभी शाम 7:46 बजे बारिश आ गई। कप्तान अजिंक्य रहाणे को 8 और अंगकृष रघुवंशी को 7 रन पर नाबाद लौटना पड़ा। दूसरे ओवर में जेवियर बार्टलेट ने कैमरन ग्रीन (4 रन) और फिन एलन (6 रन) को पवेलियन भेज दिया