Home बिज़नेस अमेरिका ईरान जंग ब्रेक का असर,शेयर मार्केट में उछाल

अमेरिका ईरान जंग ब्रेक का असर,शेयर मार्केट में उछाल

46

अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद आज यानी बुधवार 8 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स 2600 अंक (3.50%) चढ़कर 77,200 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 750 अंक (3.24%) ऊपर है, ये 23,900 पर पहुंच गया है

आज कच्चा तेल 13% नीचे है। ब्रेंट क्रूड गिरकर 95 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। 28 फरवरी को अमेरिका और ईरान के बीच जंग शुरू होने से पहले कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास था। फिर ये बढ़कर 120 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था।”