
धुरंधर 2′ बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है. तीसरे शनिवार को भी फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन किया है. आइए जानते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में,
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस में बज खत्म नहीं हो रहा है. रिलीज के 17 दिन बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. फिल्म ने दुनियाभर में 1564.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के 17वें दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर
‘धुरंधर 2’ के डे वाइज कलेक्शन पर नजर डालें तो फिल्म ने पेड प्रिव्यूज में 43 करोड़ कमाए थे. पहले दिने 102.55 करोड़, दूसरे दिन 80.72 करोड़, तीसरे दिन 113 करोड़, चौथे दिन 114.85 करोड़, पांचवें दिन 56.60 करोड़, सातवें दिन 48.75 करोड़ आठवें दिन 49.70 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ कमाए. नौवें दिन फिल्म ने 41.75 करोड़, दसवें दिन 62.85 करोड़, 11वें दिन 68.10 करोड़, 12वें दिन 25.30 करोड़, 13वें दिन 27.25 करोड़ 14वें दिन 20.10 करोड़, 15वें दिन 18.30 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 263.65 करोड़ कमाए. 16वें दिन फिल्म ने 21.55 करोड़ कमाए थे.