Home Uncategorized भूत बंगला मूवी का ट्रेलर हुआ रिलीज

भूत बंगला मूवी का ट्रेलर हुआ रिलीज

‘भूत बंगला’ के ट्रेलर में अक्षय एक ऐसे बंगले के वारिस बनते हैं, जिसके पीछे एक डरावना जंगल होता है। इस जंगल को ‘पिशाच वन’ कहा जाता है। परेश रावल बंगले में मौजूद खतरों के बारे में अक्षय को चेतावनी देने की कोशिश करते हैं। हालांकि, अक्षय उनकी नहीं सुनते हें और वहां शादी करने का फैसला लेते हैं। असरानी, अक्षय को बताते हैं कि मंगलपुर में कोई शादी नहीं करता क्योंकि यहां ‘वधुसुर’ नाम की एक बुरी शक्ति है।

‘भूत बंगला’ के ट्रेलर में अक्षय कुमार का वायरल डायलॉग ‘बहन डर गई बहन डर गई’ और राजपाल यादव का ‘मैं मंदिर का घंटा हूं क्या?’ को रिएक्रिएट किया गया है। ऐसे में लोग सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि प्रियदर्शन अपनी ही फिल्म के फेमस डायलॉग्स को रिएक्रिएट क्यों कर रहे हैं।

Exit mobile version