Home दुर्ग-भिलाई भिलाई के मैत्रीगार्डन में फिर से शुरू रेलगाड़ी

भिलाई के मैत्रीगार्डन में फिर से शुरू रेलगाड़ी

56

मैत्रीबाग में फिर एक बार बच्चों की पहली पसंद मिनी ट्रेन दौड़ने लगी है। मैत्रीबाग आने वाले नन्हे पर्यटकों की यह पहली पसंद है। पहले मैत्रीबाग प्रबंधन खुद इसका संचालन करता था। अब इसे ठेका एजेंसी को दे दिया गया है।

मैत्रीबाग की इस मिनी ट्रेन के लोको और बोगी को रंग-रोगन कर दिया गया है। इससे फिर एक बार इसमें चमक आ गई है। मिनी ट्रेन में सफर करने के लिए महाराष्ट्र से भी नन्हे पर्यटक आते हैं।

मैत्री एक्सप्रेस जब बोगदा से गुजरती है तो बच्चे चहक उठते हैं। प्रबंधन इस बोगदे में रंगीन एलईडी लाइट लगा दे तो इसकी सुंदरता बढ़ जाएगी। बोगदे को एक दशक से रंग-रोगन तक नहीं किया गया है। मैत्री एक्सप्रेस जिस राह से गुजरती है, उसके रास्ते में तरह-तरह के पेड़ हैं।