Home देश-विदेश पाकिस्तान के शेयर मार्केट में ऐतिहासिक बढ़त

पाकिस्तान के शेयर मार्केट में ऐतिहासिक बढ़त

पाकिस्तान के बेंचमार्क स्टॉक इंडेक्स ने 8 अप्रैल को इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान एक दिन में सबसे बड़ी बढ़त दर्ज की. स्थानीय अखबार Dawn के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की खबर से निवेशकों का भरोसा बढ़ा और इंडेक्स 12,000 पॉइंट से ज्यादा चढ़ गया. KSE-100 Index 12,362.38 पॉइंट यानी 8.15 प्रतिशत बढ़कर 1,64,035.83 के स्तर पर पहुंच गया. तेज उछाल के बाद एक्सचेंज के नियमों के अनुसार ट्रेडिंग को रोक दिया गया

इतिहास में एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त
Dawn की रिपोर्ट के अनुसार, यह KSE-100 इंडेक्स के इतिहास में एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त है. यह तेजी अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के अस्थायी सीजफायर की पुष्टि के बाद आई. इसके तहत वॉशिंगटन ने सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई, जबकि तेहरान ने Strait of Hormuz को फिर से खोलने का वादा किया

Exit mobile version