बिहार में नई सरकार बनने की कवायद के बीच इस वक्त बड़ी खबर खबर आ रही है. दरअसल बिहार के अगले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे. वहीं इससे पहले अभी थोड़ी देर पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है. नीतीश कुमार ने लोक भवन (राजभवन) जाकर अपना इस्तीफा सौंपा अब लगभग दो दशक के बाद बिहार में बड़ा सियासी परिवर्तन होने जा रहा है, जब बिहार के सीएम नीतीश कुमार नहीं होंगे. अब बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनेगा. यानि सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम होंगे

पार्टी और सहयोगी दलों के बीच सहमति बन चुकी है और अब सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी रह गई है. बताया जा रहा है कि नेतृत्व स्तर पर अंतिम मुहर लग चुकी है और अब इसका आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है.