विधानसभा में कुल सीटें- 294
टीएमसी: 160–180
बीजेपी: 100–110
कांग्रेस, वाम दल और अन्य: 8–16
ओपिनियन पोल के अनुसार पश्चिम बंगाल में टीएमसी को 43 और बीजेपी को 41 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। कांग्रेस, लेफ्ट समेत अन्य दलों के खाते में 16 प्रतिशत वोट जा सकते हैं। पश्चिम बंगाल में 294 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोटिंग होगी।
पहले भी ममता पर जताया था भरोसा इससे पहले मार्च के दूसरे हफ्ते में भी मैट्रिज-आईएएनएस ने ओपिनियन पोल के आधार पर टीएमसी की सरकार बनने की संभावना जताई थी। इस ओपिनियन पोल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस को 43 से 45 फीसदी वोट मिल सकता है, जबकि बीजेपी+ के खाते में 41-43 फीसदी वोट जा सकते हैं। कांग्रेस, वाम दल समेत अन्य दलों को 13-15 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।
