छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघी तराई इलाके में स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। जिसमें कम से कम 9 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका इतना जोरदार था कि पूरा प्लांट परिसर दहल गया और वहां काम कर रहे कर्मचारियों के बीच चीख-पुकार मच गई।

बॉयलर के ट्यूब फटने हादसा- पुलिस
पुलिस अधीक्षक प्रफुल ठाकुर के अनुसार, बॉयलर के ट्यूब फटने की वजह से यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि अब तक 9 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दस से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। कुछ मजदूरों के अब भी प्लांट परिसर में फंसे होने की आशंका है, जिन्हें निकालने के लिए राहत एवं बचाव दल लगातार प्रयास कर रहा है।
कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ और घायलों को 50-50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है।
बैज ने कहा कि इस घटना में 9 मजदूरों की मौत और 50 से अधिक के घायल होने की खबर बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने इसे हादसा नहीं बल्कि ‘हत्या’ बताते हुए प्लांट प्रबंधन और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।
छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि तत्काल निदेश दिए हैं। हादसे के लिए जिम्मेदार दोषियों पर श्रम कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी “